फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुले पर नहीं हो रही पढ़ाई... शिक्षकों की कमी तो कहीं कम पहुंच रहे बच्चे

विज्ञापन
गांव कुडवल बनारस के सरकारी स्कूल पर लटका हुआ ताला। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
स्कूल खुले पर नहीं हो रही पढ़ाई... शिक्षकों की कमी तो कहीं कम पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी स्कूल तो खुल गए लेकिन पढ़ाई अभी तक पटरी नहीं लौट सकी है। अधिकांश स्कूलों में न तो बच्चे पहुंच रहे हैं और न ही शिक्षक आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं। शनिवार को जिले के कई स्कूलों को मौका मुआयना किया गया तो हकीकत सामने आई। कुछ स्कूल खुले मिले तो वहां बच्चों की कमी मिली और कुछ स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थिति रहे।
स्कूलों में दो पालियों में कक्षाएं भी नहीं चल रहीं हैं। न ही स्क्रीनिंग मशीन है और न ही कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।
40 फीसद बच्चे रहे उपस्थिति, सामाजिक दूरी का रहा अभाव
हरिश्चंद्र नगर के संविलियन स्कूल में कक्षा छह से आठवीं तक के 170 बच्चे पंजीकृत बताए गए, लेकिन स्कूल में 68 बच्चे ही उपस्थित मिले। यहां पर एक शिक्षक और चार महिला शिक्षिकाएं बताई गईं। इन बच्चों ने मास्क तो लगा रखा था, लेकिन अध्ययन कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बच्चे बैठे नहीं मिले। प्रधानाध्यापक रुस्तम जमां से जब सैनिटाइजर और स्क्रीनिंग मशीन की जानकारी ली गई तो उन्होंने दो बोतल सैनिटाइजर दिखाते हुए बताया कि स्क्रीनिंग मशीन नहीं है।
विज्ञापन

बंद रहा विद्यालय
गांव कुड़बल बनारस गांव के संविलियन स्कूल में ताला लगा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि आज स्कूल में न तो शिक्षक आए और न ही बच्चे। इस बारे में जब पता किया गया तो बताया कि गया यहां पर एक पुरुष और तीन महिला शिक्षक हैं। यहां 90 बच्चे पंजीकृत हैं।
स्कूल खुला पर नहीं आए बच्चे
नगर के डायट परिसर में विद्यालय संचालित है। एक कक्ष में शिक्षक अबरार खां मिले और उनसे जब बच्चों के न आने का कारण पूछा तो उनका तर्क था कि आज महिला शिक्षकों के साथ बच्चों का भी अवकाश है। इस स्कूल में कक्षा छह से आठवीं तक के 128 बच्चे पंजीकृत बताए गए। बताया गया कि यहां पर पांच महिला शिक्षक भी तैनात हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी : किसी भी शिक्षक की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को शासन के आदेशानुसार ही कोविड के नियमों का पालन कर कक्षाओं का संचालन होगा। जहां स्कूल नहीं खुले, अव्यवस्थाएं हैं और जहां शिक्षक नहीं मिले हैं, उनकी जांच करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें