फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : आरक्षण की अनंतिम सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : आरक्षण की अनंतिम सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची तैयार करने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। 16 ब्लॉकों की सभी ग्राम पंचायतों का आरक्षण तैयार किया जा रहा है। इस कार्य को बीडीओ और एडीओ पंचायत कर रहे हैं और इसका दो मार्च को प्रकाशन होना है।
विज्ञापन

जनपद की ग्राम पंचायतों में पंचायत राज विभाग ग्राम प्रधान आदि का आरक्षण तैयार कर उसकी सूची को अनंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बताया गया कि यह सभी कार्य शासन के दिशानिर्देश पर किया जा रहा है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही सभी ग्राम पंचायतों पर आरक्षण बनेगा और इसका दो मार्च को अनंतिम प्रकाशन किया जाना है। अफसरों का यह भी दावा है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हरंसभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य पर पंचायती राज के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर आरक्षण को लेकर सभी ब्लॉकों से संपर्क बनाकर जानकारी हासिल कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने से पहले ही लोगाें ने जद्दोजहद शुरू कर दी है। खासकर ग्राम प्रधान को लेकर ज्यादा मारामारी है। सभी यह जानने के लिए कोशिश कर रहे हैं कि संबंधित ग्राम पंचायत में आरक्षण की स्थिति क्या है। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि आरक्षण को लेकर काम जारी है। आरक्षण की अनंतिम सूची का दो मार्च को प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें