फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर महक रहा मिलावटी मावे का घेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों पर महक रहा मिलावटी मावे का घेवर
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्यौहार आने से पूर्व ही बाजारों में मिठाई की दुकानों पर मिलावटी मावे वाले घेवर बिक्री के लिए मिलने लगे है। खाद्य विभाग की टीम भी त्यौहार से पूर्व सक्रिय हो गई है। विभाग के अफसराें का कहना है कि कभी भी और कहीं भी मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की जा सकती है।
चाहे कोई भी त्योहार आने वाला हो मिलावटखोरी अपने चरम पर पहुंच जाती है। ऐसा नहीं है कि सभी दुकानदार मिलावट करते है, लेकिन बहुत से दुकानदार मिलावट कर अपनी जेबे भरने में ही विश्वास करते हैं। अब चाहे खरीदार के स्वास्थ्य में कितना भी नुकसान क्यों न हो। सावन चल रहा है और 15 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व भी मनाया जाना है। इसके चलते जनपद की बहुत सी मिठाई की दुकानों पर मावे से सजे हुए घेवर रखे हुए है। जानकारों के अनुसार त्यौहारों के सीजन में अधिकतर मावा पाउडर या अन्य पदार्थों से बनाया जाता है। जो असली मावा से कई गुना कम सस्ता होता है। दुकानदार अपने थोड़े से लालच के चलते मिलावटी मावे से मिठाई व घेवर बनाता है। वैद्य हितैश कौशिक ने बताया कि मिलावटी मावा के सेवन से लोगों के लीवर, किडनी व पाचन क्रिया प्रभावित होती है। कई बार तो बीमारी बहुत ही बड़ी बन जाती है, जिसका पता तुरंत नहीं चलता बाद में ही चलता है। वहीं, खाद्य विभाग के कर्मचारियों के अनुसार विभाग ऐसे मिठाई दुकानदारों को चिह्ंित कर रहा है जो त्यौहारों पर अपनी दुकान पर मिलावटी सामान बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मिलावटखोरी बर्दास्त नही की जाएगी। अभियान चलाकर जल्द ही छापेमारी की जाएगी। अगर मावा के नमूूने फेल हुए तो संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। - डा. गौरीशंकर, डीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें