फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बैठे शातिरों ने युवक के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में बैठे शातिरों ने युवक के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। पश्चिम बंगाल से फोन पर खाते की जानकारी लेकर साइबर ठगों ने मोहल्ला राधानगर निवासी नरेंद्र के बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। नगर कोतवाली पुलिस ने साइबर टीम की जांच के आधार पर पांच ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ठगों ने ख्ुाद को बैंक का अधिकारी बताकर उसके खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके कुछ देर बाद उसके खाते से 70 हजार रुपये कटने का मेसेज आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने उस नंबर पर दोबारा फोन कर विरोध जताया तो आरोपियों ने उससे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर टीम ने मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी श्रीकांत मोडल, सत्यवान दास, राजू, अंजर, और उत्तम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किसी को न दें अकाउंट की जानकारी
साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है। खासतौर पर लोगों को कभी भी अपने खाते की जानकारी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। बैंक कभी भी आपके खाते की जानकारी फोन से नहीं पूछता है। किसी को भी अपने फोन पर आए ओटीपी नंबर न बताएं। सुरक्षा की दृष्टि से समय समय पर अपने एटीएम आदि के पासवर्ड बदलते रहें।
विज्ञापन

कोट
साइबर सेल की जांच के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को दबिश के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। - शशांक सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें