फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले व्यापारी-डिवाइडर के कारण हुआ हादसा, हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले व्यापारी-डिवाइडर के कारण हुआ हादसा, हो कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर की सड़कों पर लगे डिवाइडर के कारण बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद पीड़ित व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मामले की जांच के साथ डिवाइडर हटाने और पालिका अधिकारियों के खिलाफ बिना अनुमति डिवाइडर लगाने पर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को पीड़ित व्यापारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका अधिकारियों ने बिना ट्रैफिक विभाग और व्यापारियों की सहमति से सड़कों पर डिवाइडर लगा दिए। जबकि सड़क न तो चौड़ी की गई और न ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिसके चलते अब सड़क संकरी हो गई और आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा व्यापार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। पीड़ित व्यापारियों की मांग पर एडीएम वित्त के निर्देश पर जीएसटी उपायुक्त विभा पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और व्यापारियों से दुर्घटना बीमा आदि को लेकर जानकारी की। साथ ही एडीएम वित्त ने तत्काल तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि व्यापारियों की मदद की जा सके।
विज्ञापन

डिवाइडर हटाने की मांग
हादसे के बाद व्यापारियों ने एक बार फिर से बाजार की सड़कों पर से डिवाइडर हटाने की मांग की है। इसके लिए उद्योग व्यापार मंडल, संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर डिवाइडर हटाने और बिना अनुमति डिवाइडर लगाने पर पालिका अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
पीड़ित व्यापारियों ने मिलकर मुआवजे की मांग की है। जीएसटी संयुक्त उपायुक्त को मौके पर भेजकर व्यापारियों से बात कर उन्हें राहत देने के निर्देश दिए हैं। तहसील की टीम से भी नुकसान का आंकलन कराते हुए पीड़ित व्यापारियों को राहत दिलाई जाएगी। - विवेक मिश्र, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें