फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी के साथ तीन किशोरों ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी के साथ तीन किशोरों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

औरंगाबाद। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात घर मे घुसकर दूसरे समुदाय के तीन किशोरों ने कक्षा सात की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी भी दी। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा की शिकायत पर ग्रामीण एकत्र हुए और एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अग्रिम जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा के पिता मेरठ में नौकरी करते हैं। वह गांव में अपनी दादी के साथ रहती है।बताया गया कि बीते कुछ दिनों से उसकी दादी भी मेरठ गई हुई थीं। बुधवार रात को छात्रा अपने घर पर अकेली मौजूद थी। उसने बताया कि रात करीब दो बजे गांव निवासी दूसरे समुदाय के तीन आरोपी किशोर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और धमकी दी। बाद में आरोपी मौके से भाग निकले। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा ने अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी व परिजनों को भी फोन पर सूचना दी। आरोपी दूसरे समुदाय के होने के कारण ग्रामीणों में रोष फैल गया। सैकड़ो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

गांव में हुई पंचायत
मामले को लेकर गांव में पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक उपनिरीक्षक ने दोनों की शादी कराने की बात कही तो यह बात ग्रामीणों को नागवार गुजरी। इसको लेकर पंचायत में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बाद में 40-50 ग्रामीण एकत्रित होकर औरंगाबाद थाने पर पहुंचे ओर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
सामूहिक दुष्कर्म की रही चर्चा
मामले में बृहस्पतिवार सुबह से ही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की चर्चा रही। हालांकि, छात्रा की ओर से पुलिस की दी गई तहरीर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और धमकी देने की बात है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ही एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कोट
मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें