गंगानगर में मिली तीन दिन की नवजात
बुलंदशहर। गंगानगर में बृस्पतिवार को एक करीब तीन दिन की नवजात बच्ची मिली है। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन 1098 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत सही बताई जा रही है।
चाइल्ड लाइन 1098 के जिला समन्वयक केशव शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सूचना मिली थी कि गंगानगर स्थित एक आश्रम के पास एक नवजात बच्ची पड़ी हुई है। आसपास के लोगों से भी इस नवजात बच्ची के बारे में पता किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत सही है। इस बच्ची की मां और परिजनों का पता किया जा रहा है। इसकी सूचना कोतवाली देहात पुलिस को भी दे दी है। केशव शर्मा ने आमजन से अपील की है कि यदि इस बच्ची के बारे में किसी को कोई भी जानकारी है तो वह विकास भवन स्थित बाल कल्याण समिति या फर चाइल्ड लाइन 1098 बुलंदशहर को सूचना दे सकता है।