फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी किशोरी के साथ फैक्टरी में काम करने वाले सहकर्मी ने करीब तीन वर्ष पूर्व दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। साथ ही आरोपी दो वर्षों तक उसके साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। वहीं, अब आरोपी करीब एक वर्ष से पीड़िता से वीडियो डिलीट करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी बहन औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। उस समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। उसके साथ फैक्टरी में कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी निशांत भी काम करता था। उसी दौरान आरोपी ने उनकी बहन के साथ प्यार और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी करीब दो वर्ष तक उसकी बहन के साथ वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। लेकिन, वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता चुप्पी साधे रही। लेकिन, अब करीब एक वर्ष से आरोपी उसकी बहन से वीडियो डिलीट करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन, पीड़िता उसे बार-बार रुपये न होने की बात कह रही थी। लेकिन, बीते दिनों आरोपी के द्वारा अत्यधिक दबाव बनाए जाने पर पीड़िता ने अपने भाई को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने भी आरोपी से इस बाबत बात की। लेकिन, आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी निशांत के खिलाफ दुष्कर्म, समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें