फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिवार पर जानलेवा हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिवार पर जानलेवा हमला, फायरिंग
विज्ञापन

गुलावठी। गांव मिट्ठेपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिवार के सदस्यों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि चुनावी प्रधानी चुनाव को लेकर आरोपी रंजिश मानते आ रहे हैं। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की, जिसमें उनके परिजन बाल-बाल बचे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने सात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीमुद्दीन मेवाती ने पुलिस को दी तहरीर मेें बताया कि उसका बड़ा भाई फजरूद्दीन दूध निकालकर तालाब के पास आ रहा था। जहां पहले से ही घात लगाकर खडे़ आरोपियों ने तमंचा और चाकुओं से उसके भाई पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसके चचेरे भाई सुल्तान व आमिर पहुंचे तो आरोपियों ने सुल्तान पर भी चाकू से वार किए। सुल्तान को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किए। जिससे फजरूद्दीन बाल-बाल बच गया। जब शोर मचाया तो लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। फहीमुद्दीन मेवाती ने गांव निवासी फकरूद्दीन उर्फ फक्कर, कमरूद्दीन उर्फ कम्मर, अनवर, अकरम, दाउद, वसीम व दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
फहीमुद्दीन मेवाती एवं उनके परिजनों ने बताया कि थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। जिसके चलते दो आरोपियों ने दोबारा से घर के बाहर आकर फायरिंग की है। इससे अब परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें