फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रील बनाते समय गंगा में गिरे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। अहार क्षेत्र के मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर मंगलवार को पैंटून पुल पर रील बनाते समय गंगा में लापता हुए युवक गुड्डू (30) का शव बुधवार सुबह बरामद हो गया। करीब 18 घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों को शव घाट से कुछ आगे अटका मिला।
विज्ञापन




अहार क्षेत्र के गांव दरावर निवासी गुड्डू मंगलवार दोपहर गंगा में रील बनाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया था। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे गोताखोरों को गुड्डू का शव घाट से कुछ दूर आगे गंगा के किनारे मिला। एक बाजू और कंधे पर गहरे घाव थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें