फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में घट गए 8,392 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में घट गए 8,392 परीक्षार्थी
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में पिछले वर्ष की तुलना में 8,392 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। हाईस्कूल में 2445 परीक्षार्थी कम हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 5947 परीक्षाथी कम हुए हैं। 2022 में होने वाली परीक्षा में 80,384 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 2021 में कोरोना की वजह से नहीं हो पाई थी। विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर प्रोन्नत किया गया था। वर्ष 2022 की परीक्षा में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ आवेदन क लिए समय सीमा 20 नवंबर तक बढ़ाई थी। समय सीमा बीतने के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वे पिछले वर्ष की तुलना में कम हैं। इस वर्ष परीक्षा में हाईस्कूल के 44,982 और इंटरमीडिएट के 35,402 विद्यार्थी शामिल होंगे। जबकि वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 47,427 और इंटरमीडिएट में 41,349 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

नौंवी और 11वीं में 92,270 का पंजीयन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों में नौंवी और 11वीं कक्षा में इस बार 92,270 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है। कक्षा नौ में 50,509 और 11वीं में 41,770 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस बार कम है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के साथ कक्षा नौवीं और 11वीं में पंजीयन कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या 1,72,663 है। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें