फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इंटर के 168 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
जहांगीराबाद के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कालेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : इंटर के 168 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की ओर से करवाई जा रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा शनिवार को भी जारी रही। दूसरी पाली में हुई इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 168 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के तहत शनिवार को दूसरी पाली दोपहर बाद दो बजे से शुरू होकर 4.15 बजे तक जारी रही। इसमें इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 891 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा में 123 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा से 168 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इससे पहले पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 24 में से 22 परीक्षार्थी शामिल हुए और दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने दावा किया कि जिले में अंक सुधार परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। अभी तक किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

बोले परीक्षार्थी
इस बार कोरोना के चलते स्कूल बंद रहा, लेकिन बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन परिणाम में अच्छे नंबर नहीं मिले। - जितेंद्र शर्मा।
अंग्रेजी विषय अहम होने के साथ कुछ कठिन भी होता है। लेकिन अच्छे अंक पाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। अब अच्छे अंक पाने की पूरी संभावना है। - राजा।
नौकरी पाने के लिए और उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए भी अच्छे अंक चाहिए। परीक्षा परिणाम में कम नंबर आने के कारण अंक सुधार परीक्षा देनी पड़ रही है। - सोनू कुमार।
विज्ञापन

स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई से बोर्ड परीक्षा देने के लिए काफी तैयारी की थी। जब नंबर अच्छे नहीं मिले तो अब अंक सुधार परीक्षा देनी पड़ रही है। - बबलू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें