फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय हो सकते हैं भाजपा के वेस्ट यूपी में चुनावी महारथी

Tue, 29 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

विज्ञापन
 आरएसएस और भाजपा की एक बड़ी समन्वय बैठक बुधवार को बुलंदशहर में होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा प्रदेश स्तर के बड़े नेता और संघ के सह सर कार्यवाह व प्रांत प्रचारक  शामिल होंगे। बैठक मंे नोटबंदी पर पक्ष में माहौल बनाना, सर्जिकल स्ट्राइक को जनता के जेहन बनाए रखना और यूपी चुनाव के टिकटों को लेकर कई मुद्दों पर निर्णय लिया जा सकता है।

यूपी चुनाव को लेकर संघ और भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि इसी को ध्यान में रखते हुए आरएसएस के ब्रज और पश्चिम प्रांत के पदाधिकारियों और भाजपा के प्रदेश लेवल के उच्च स्तर के नेताओं की समन्वय बैठक शहर के विराट फार्म हाउस में होगी।
विज्ञापन


नाम के अनुरूप ही बैठक में चुनाव की तैयारी को लेकर आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारी खास विषयों पर सामूहिक चर्चा कर समन्वय बनाएंगे। इसमें नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक मुख्य बिंदु हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि नोटबंदी पर केंद्र सरकार और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने और भुनाने को लेकर चर्चा हो सकती है।

नोटबंदी से परेशान जनता पाकिस्तान के बार्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक को भूल रही है, इस कार्यक्रम से जनता को इसकी याद ताजा कराने पर मंथन होगा। वहीं यूपी चुनाव को लेकर मुद्दे उठेंगे। यह बैठक मेरठ और आगरा मंडल के भाजपा के प्रत्याशियों के भविष्य को भी कर सकती है।

इस बैठक में आरएसएस की ओर से सर सह कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, सर सह कार्यवाह दत्तात्रेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलोक कुमार और प्रांत प्रचारक धनीराम और भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (वेस्ट) चंद्रशेखर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (ब्रज), राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल शामिल होंगे।
विज्ञापन


जिला स्तर के किसी नेता की नहीं होगी इंट्री
सूत्रों का कहना है कि संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में जिला स्तर के किसी भी नेता की इंट्री नहीं होगी। इसमें संघ के स्वयं सेवक और भाजपा के पदाधिकारी समेत करीब 200 लोग शामिल होंगे। यह बैठक वेस्ट यूपी में भाजपा के चुनाव की दिशा तय करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें