फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट को लेकर बढ़ी भाजपाइयों में बेचैनी

Mon, 16 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
बीजेपी की पहली लिस्ट - फोटो : self
विज्ञापन
जैसी उम्मीद थी, वैसा हुआ नहीं। संभावना जताई जा रही थी कि 15 जनवरी को भाजपा अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी, लेकिन दिल्ली में देर रात तक इस बारे में भाजपा के आला पदाधिकारियों की बैठक चलती रही। माना जा रहा है कि भाजपा आज अपने पहले चरण के सभी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन


वहीं टिकट को   लेकर आस जता रहे दावेदारों में बैचेनी बढ़ गई है। टिकट के दावेदार अपने आकाओं से अपने चयन को लेकर संपर्क साधते रहे। अब दावेदारों की नजर सोमवार को   जारी होने वाली सूची पर टिक गई  हैं। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।

17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें सिर्फ एक दिन का समय शेष है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में महज 24 घंटे का समय शेष है, लेकिन भाजपा के योद्धाओं की सूची जारी नहीं हो सकी है। उम्मीद थी कि 15 जनवरी को पहली सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन रविवार को देर रात तक दिल्ली में इस पर मंथन किया जाता रहा।
विज्ञापन


अब सभी दावेदारों की नजर सोमवार पर टिक गई हैं। तय माना जा रहा है कि भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी कर देगी, क्योंकि मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो  जाएगी। टिकट घोषित नहीं होने से भाजपा के टिकट दावेदारों की धड़कन बढ़ गई है। सभी को बैचेनी होने लगी है कि सोमवार को किसके नाम पर आलाकमान की मोहर लगेगी।

आला नेताओं से साधते रहे संपर्क
जिलेभर की सभी सीटों से भाजपा के दावेदार आला नेताओं से संपर्क साधते रहे। एक-एक सीट पर 20 से 30 तक प्रत्याशी हैं, लेकिन अभी किसी का नाम तय नहीं है। तमाम दावेदार अपने-अपने आकाओं से संपर्क साधते रहे। सभी को बैचेनी हो रही है कि किसका नाम तय होगा। अब सभी की निगाहें सोमवार को जारी वाली सूची पर लग गई हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें