फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर थे पांच सवार: चेन टूटने से फिसली गाड़ी, 11 माह की बेटी व पिता की मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

Tue, 12 Mar 2024 06:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

अरनिया थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री ने बताया कि बाइक फिसलने के कारण हादसा हुआ था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची व उसके पिता का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
बाइक की चेन टूटने से पिता और बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के पास सोमवार रात को चेन टूटने पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसमें बाइक सवार 11 माह की बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां, तीन वर्षीय बहन व बुआ घायल हो गए। तीनों का उपचार अलीगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना इग्लास क्षेत्र स्थित गांव पडील के प्रधान भगवती सिंह ने बताया कि गांव में रहने वाल विकास पुत्र मुरारीलाल (28) पुजारी था। विकास के रिश्तेदार बुलंदशहर के चोला क्षेत्र में रहते हैं, जिनके यहां सोमवार रात को शादी थी। इसी में शामिल होने के सोमवार शाम को विकास अपनी बाइक से जा रहा था। 

उसके साथ उसकी पत्नी संगीता, तीन वर्षीय बेटी सुरभि, 11 माह की बेटी सोनी और बहन अंजली भी थे। जब वह लोग अरनिया थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के निकट पहुंचे, तभी बाइक की चेन टूट गई और बाइक फिसल गई। इसमें बाइक सवार सभी लोग दूर जाकर गिरे। 

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस व राहगीरों ने घायलों को मुनी सीएचसी पहुंचाया। जहां पर विकास व उसकी बेटी सोनी को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा तीनों घायलों को कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के बाद देर रात को परिजन अलीगढ़ के लिए ले गए। 
विज्ञापन

अरनिया थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री ने बताया कि बाइक फिसलने के कारण हादसा हुआ था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची व उसके पिता का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें