फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खंभे के तार में उलझकर बाइक सवार की गर्दन कटी

विज्ञापन
​शिकारपुर से गांव करीरा निवासी मृतक गुलफाम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर के बाराखंभा के पास बिजली के खंभे से लटके तार में उलझने से बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। काफी खून बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मामले में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करीरा निवासी 30 वर्षीय गुलफाम बृहस्पतिवार शाम को अपने साथी राजेश के साथ बाइक से शिकारपुर किसी काम से आया था। देर रात करीब साढ़े आठ बजे वह दोनों बाइक से ही वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह दोनों बाराखंभा के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहे गुलफाम की गर्दन तार से उलझकर कट गई। गर्दन का काफी हिस्सा कट गया।
हादसे के बाद राजेश अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। सीओ शिकारपुर ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई थी। खंभे के तार में उलझने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें