फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत पर पानी लगाने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव जहरा निवासी युवक की खेत पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह सुबह छह बजे खेत पर पानी लगाने गया था। कुछ देर बाद जब उसके पिता पहुंचे तो वह अचेत पड़ा हुआ था। पुलिस को घटनास्थल से शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जहरा निवासी 27 वर्षीय गोलू उर्फ विशाल दिल्ली में एक्सपोर्ट कंपनी संचालित करते थे। वह अधिकतर दिल्ली में ही रहते थे। दो दिन पूर्व ही वह दिल्ली से आए थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह घर से खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे। करीब एक घंटे बाद उनके पिता खेत पर दवा छिड़कने के लिए गए। वहां गोलू अचेतावस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें