फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

विज्ञापन
जहांगीराबाद के एसबीआई बैंक में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बृहस्पतिवार को बैंक कर्मियों ने सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। बैंक प्रबंधन से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कि लंबे समय से बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं। अन्य कई सरकारी और निजी क्षेत्रों में यह व्यवस्था पहले से लागू है, ऐसे में बैंक कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। कहा कि बढ़ते कार्यभार और ग्राहकों की संख्या के चलते कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। यदि सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू होती है तो कर्मचारियों को परिवार के लिए समय मिल सकेगा। जिससे उनकी कार्यक्षमता और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने जल्द पांच दिन कार्य का नियम लागू नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जितिन यादव, पवन उपाध्याय, नितेश वर्मा, विपिन कुमार, नहर सिंह, प्रेम सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें