हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
गांव हरनाथपुर कोटा निवासी धर्मेेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 24 अक्तूबर को भी चोर महादेव ढाबे के इलेक्ट्रिक रूम से घुसकर इंवर्टर, बैटरी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस वारदात का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सामान बरामद किया है। पुलिस ने सुमित निवासी ग्राम कोटा हरनाथपुर थाना बाबूगढ हापुड़, विनय निवासी ग्राम कोटा हरनाथपुर थाना बाबूगढ़, निखिल उर्फ छोटू निवासी ग्राम कोटा हरनाथपुर थाना बाबूगढ़ को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चार बैंटरी व एक इन्वर्टर बरामद किया है। संवाद