फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, बट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामना आया है। आरोपी ने विरोध करने पर विवाहिता के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। विवाहिता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 30 अप्रैल को उसकी पत्नी पशुओं को पानी पिलाने के लिए घेर पर गई हुई थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक भी हाथ में तमंचा लेकर घेर में घुस गया और पीड़ित की पत्नी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पत्नी पर तमंचे की बट से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान पीड़ित व्यक्ति और उसकी मां भी मौके पर पहुंच गए। जिनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
थोड़ी देर बाद पीड़ित अपनी पत्नी और मां के साथ घर पहुंचा ही था कि आरोपी अपने भाई को लेकर घर में भी घुस गया। यहां आरोपी ने तीनों के साथ जमकर मारपीट की। तमंचे की बट और लोहे की रोड से हमला कर दिया। पीड़ित की मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन जिला अस्पताल से विवाहिता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात रोहित मिश्र का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें