फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : पुलिसकर्मियों पर कंटेनर चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
ककोड़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
दुस्साहस : पुलिसकर्मियों पर कंटेनर चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन

ककोड़। झाझर-दनकौर मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गत्ते से भरे चोरी के कंटेनर समेत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को कैंटर से कुचलने की भी कोशिश की।
प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम झाझर-दनकौर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस पिकेट ने झाझर की ओर तेजी से आ रहे कंटेनर को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी। पुलिस को देख कंटेनर चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने पीछा कर कैंटर रुकवा लिया और चालक और उसके साथी को दबोच लिया। बदमाशों की शिनाख्त थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लडूकी निवासी प्रदीप, भानू के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने गत तीन नवंबर को नोएडा के सेक्टर 68 स्थित हल्दीराम कंपनी के गेट से बाहर से कंटेनर चोरी किया था। इसमें पैंकिग के लिए छपा कंपनी का गत्ता लदा था। चोरी किए गए गत्ते को वह मेरठ बेचने जा रहे थे। राजपाल सिंह तोमर ने बताया बरामद कंटेनर को और गत्ते को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी प्रदीप ट्रक पर रह चुका है परिचालक
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रदीप पूर्व में ट्रक पर परिचालक की नौकरी करता था। इसलिए उसे ट्रक चलाने के साथ ही कंपनियों के बाहर माल से लदे ट्रकों की पूरी जानकारी रहती थी। मामले में गौतमबुद्ध नगर में ट्रक मालिक द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

ट्रक ले जाने से पहले की थी रेकी
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कंपनी के बाहर माल लदे बहुत से ट्रक खड़े हुए थे। ट्रक को चोरी करने से पहले उन्हें रेकी की। एक ट्रक पर चालक के मौजूद नहीं होने पर उन्होंने मौके पर फायदा उठाते हुए ट्रक को गत्ते के साथ चोरी कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें