फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना अड्डे से कालाआम तक नहीं मिला कैश, शटर मिले डाउन

विज्ञापन
नगर के मोती बाग स्थित बंद पड़ा इंडियन बैंक का एटीएम। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
स्याना अड्डे से कालाआम तक नहीं मिला कैश, शटर मिले डाउन
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली त्योहार पर बैंकों की छुट्टियों में एटीएम में कैश होने के दावे फेल नजर आए। शहर के स्याना अड्डा से लेकर कालाआम चौराहे तक अधिकांश एटीएम के शटर डाउन रहे। भाई दूज पर भी रुपये न मिल पाने के कारण लोग परेशान नजर आए। सोमवार को बैंक खुलने के बाद ही राहत मिलेगी।
इंडियन बैंक एटीएम
नगर के कालाआम चौराहे से स्याना अड्डे रोड स्थित मोतीबाग पर इंडियन बैंक का एटीएम स्थित है। यह एटीएम बैंक बंद होने के दौरान बंद ही रहता है। चार दिन लगातार छुट्टी हो या एक दिन, बैंक अफसर अवकाश के दिन एटीएम बंद ही रखते हैं। शनिवार को भी एटीएम बंद मिला। जबकि बैंक से हजारों खाताधारक जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

ओरिएंटल/पीएनबी एटीएम
नगर के मोतीबाग से जिला अस्पताल रोड पर ओरिएंटल बैंक वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा हुआ है। एटीएम अधिकांश समय बंद ही रहता है। शनिवार को भी बैंक के बराबर में लगा एटीएम बंद रहा। ग्राहक विजय कुमार ने बताया कि कैश के लिए चक्कर काट चुका हूं लेकिन रुपये नहीं मिल सके। यहां आने पर शटर गिरा मिला।
बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम
कालाआम चौराहे के निकट मोतीबाग रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम है। जिसमें दो एटीएम हैं, लेकिन एक भी एटीएम में धनराशि नहीं मिली। एटीएम में धनराशि निकालने आए आशीष कुमार ने बताया कि एटीएम का शटर खुला होने पर धनराशि निकालने अंदर पहुंचा तो सिक्योरिटी गार्ड ने पैसे न होने की बात कही।
एसबीआई एटीएम
रोडवेज अड्डे के सामने तीन बैंकों के एटीएम हैं। एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों के एटीएम अधिकांश समय खाली रहते हैं। शनिवार को एटीएम खुला जरूर पर उसमें कैश नहीं था। चिराग सिंघल ने बताया कि रोडवेज अड्डे पर धनराशि निकालने के लिए आया था लेकिन एटीएम में कैश न होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

सभी एटीएम में पर्याप्त मात्रा में संबंधित एजेंसी द्वारा कैश डलवा दिया गया था। भीड़ वाले इलाकों में अधिक निकासी होने से समस्या हो सकती है। बैंकों का रविवार तक अवकाश है और सोमवार को बैंक खुलेंगे। - अभिषेक गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें