फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फौजी की पत्नी से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की अमरमाया कॉलोनी में पड़ोसियों ने एक सेवारत सैनिक की पत्नी के साथ मारपीट की, साथ ही घर में घुसकर अभद्रता भी की। पीड़िता ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिसके आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरमाया कॉलोनी फेज-2 निवासी दीपा, जिनके पति भारतीय सेना में तैनात हैं, उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को उनके पड़ोसी नाली का निर्माण करा रहे थे। जब दीपा ने नाली का स्तर ऊंचा होने के कारण अपने घर का पानी रुकने की आपत्ति जताई, तो आरोपी भड़क गए। शाम के वक्त जब महिला ने दोबारा बातचीत करनी चाही, तो आरोपी देवेंद्र, उसकी पत्नी प्रीति और विजय उर्फ बबलू ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि जान बचाने के लिए जब वह अपने घर में घुसीं, तो आरोपियों ने जबरन दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पीड़िता के पास मौजूद है। दीपा का कहना है कि 15 जनवरी को कोतवाली नगर में शिकायत की थी। लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। वहीं, अब पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें