फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली बिल राहत के लिए आज खुले रहेंगे सभी बिजली बिल काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/शिकारपुर। ऊर्जा निगम की बिजली बिल राहत योजना का पहला चरण 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। इससे पूर्व बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने के लिए रविवार को भी सभी उपखंड कार्यालय व बिजली बिल काउंटर खोले जाएंगे। इसमें एक बार भी बिल जमा न करने वाले 15,183 (नेवर पेड) और लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 2,13,452 उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का 34 करोड़ से अधिक का बिल बकाया में जमा करने पर और बिजली चोरी में दर्ज मामले में 17,315 उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई। बिजली बिल राहत योजना से बकाये बिल उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को दंड और ब्याज पर सौ प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बिजली बिल राहत योजना-2025 का लाभ देने के लिए उपभोक्ताओं को दो वर्गों में विभाजित किया गया है।
एक वर्ग में घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन धारक ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक भी बार बिजली बिल जमा नहीं किया है। इनमें 15,183 उपभोक्ताओं पर 7293.09 लाख रुपये का बिजली बिक बकाया है। दूसरे वर्ग में छह माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन का बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 2,13,452 बकायेदार उपभोक्ताओं शामिल हैं। इन पर 27582.41 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। बकायेदार उपभोक्ता एकमुश्त समस्त बकाया धनराशि जमा करते हैं तो उन्हें ब्याज पर पूरी छूट मिलेगी। साथ ही मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जाएगी। अभी तक 12 हजार से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं ने दस करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा की है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के 17,315 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी मामले में एफआइआर दर्ज कराकर 10 लाख 20 हजार 379 रुपये शमन शुल्क लगाया। साथ ही 101 करोड़ 34 लाख 42 हजार 901 रुपये राजस्व निर्धारित किया गया। इन बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना के तहत एकमुश्त भुगतान पर निर्धारित राजस्व पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बिजली चोरी के मामले में अभी तक मात्र 918 बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके, इसके लिए रविवार को भी सभी बिल काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें