फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के 835 रिक्त पदों पर सात सितंबर तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी के 835 रिक्त पदों पर सात सितंबर तक होंगे आवेदन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 429 आंगनबाड़ी सहायिकाओं रिक्त चल रहे पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन सात सितंबर तक किए जा सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन विभागीय वेबसाइट पर करना होगा। इसके बाद कोई आवेदन प्राप्त नहीं किया जाएगा।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार जनपद में 3967 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन पर 835 पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें 368 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 38 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 429 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए काफी समय से इंतजार था, लेकिन अब विभाग की ओर से इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन विभागीय वेबसाइट http://balvikasup.gov.in पर होगा। सात सितंबर के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया विभागीय नियम और जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ब्लॉकवार रिक्त पद
ब्लॉॅक का नाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सहायिका
बुलंदशहर 85 02 120
अरनिया 30 00 30
शिकारपुर 25 01 16
खुर्जा 55 05 66
बीबीनगर 10 02 13
अनूपशहर 23 02 29
पहासू 19 01 20
डिबाई 07 04 11
गुलावठी 18 03 16
दानपुर 06 00 10
लखावटी 09 01 05
स्याना 16 01 13
ऊंचागांव 08 02 14
सिकंदराबाद 23 09 24
जहांगीराबाद 29 05 32
अगौता 05 00 10
जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त 835 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर सात सितंबर तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। इन सभी पदों पर जल्द ही नियुक्ति कर ली जाएगी। - हरिओम वाजपेयी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें