सिकंदराबाद तहसील में धरना देते अधिवक्ता। संवाद
सिकंदराबाद। भ्रष्टाचार के आरोप की शिकायत करने के बाद भी पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सतीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील में धरना दिया। एसडीएम के समस्या के समाधान के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त किया।
अधिवक्ताओं ने बताया कि सचिव गुरुवचन पाल ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि लेखपालों ने अपने साथ निजी लोगों को रखा हुआ है, जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कार्यालय में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है।
शिकायत के बाद भी एसडीएम ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जबकि एसडीएम को भी लिखित शिकायत की थी। कार्रवाई न होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और धरना दिया। एसडीएम दीपक पाल के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।