फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 माफिया किए गए चिन्हित, संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
37 माफिया किए गए चिन्हित, संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के निर्देश पर जनपद पुलिस ने 37 माफिया चिन्हित किए हैं। इनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
चिन्हित माफिया में चार आपाराधिक मामलों में लिप्त हैं, सात माफिया गो तस्करी में चिन्हित किए गए हैं। एक शराब माफिया भी चिन्हित किया गया है। 25 भूमाफिया प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए हैं। कुल 37 में से छह माफिया जिला कारागार में बंद हैं, इनमें आपराधिक मामलों के दो, गो तस्करी के तीन, एक शराब माफिया है। 28 जमानत पर बाहर हैं। एक भूमाफिया जय सिंह निवासी गांव पोथ थाना औरंगाबाद की मृत्यु हो चुकी है।
ये हैं आपराधिक माफिया
- अमित निवासी गांव धनौरा थाना ककोड़। यह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इस पर 28 मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। वर्तमान में जेल में बंद है।
- इरशाद उर्फ भोलू चेयरमैन निवासी मोहल्ला गद्दीवाड़ा थाना सिकंदराबाद। हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। एनएसए और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल नौ मामले पंजीकृत हैं। जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन

- चांद निवासी मोहल्ला नरसलघाट कोतवाली नगर। गैंगस्टर एक्ट समेत 20 मामले पंजीकृत हैं। जमानत पर है।
- राजू उर्फ राजुद्दीन निवासी पीतमपुरा थाना छतारी। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। 11 मामले दर्ज हैं। जमानत पर है।
ये हैं गो तस्कर माफिया
- आरिफ निवासी मोहल्ला शेखपैन खुर्जा नगर। हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। एनएसए, गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया हुआ है। कुल 54 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में जेल में बंद है।
- अफसर निवासी मोहल्ला शेखपैन खुर्जा नगर, एनएसए और गैंगस्टर लगी हुई है। इस पर कुल दस मुकदमे दर्ज हैं, वर्तमान में जमानत पर छूटा हुआ है।
- रिजवान निवासी मोहल्ला शेखपैन खुर्जा नगर, गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध अपराधी पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। जमानत पर जेल से छूटा हुआ है।
- मुन्नन उर्फ नवाब खां निवासी मोहल्ला पीर खां थाना गुलावठी, गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। 23 मुकदमे दर्ज हैं। अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
- बिलाल निवासी मोहल्ला पीर खां थाना गुलावठी। 27 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। हाजिर होकर जेल गया।
- चांद निवासी मोहल्ला पीर खां थाना गुलावठी। 22 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट और एनएसए में निरुद्ध है। हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। वर्तमान में जेल में बंद है।
- वकील उर्फ काला निवासी मोहल्ला पीर खां थाना गुलावठी। इस पर दस मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में निरुद्ध। वर्तमान में फरार चल रहा है।
एक मात्र शराब माफिया
- कुलदीप निवासी गांव जीतगढ़ी थाना सिकंदराबाद। तीन मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में जेल में बंद है।
ये हैं भूमाफिया
- मलखान, श्यौराज, वेदप्रकाश और प्रमोद निवासी मुरसाना थाना कोतवाली देहात, अजयपाल निवासी गांव पोथ थाना औरंगाबाद, देवेंद्र, सुरेंद्र, राजेेंद्र निवासी गांव पचौता थाना कोतवाली देहात, समीर, जाहिद निवासी गांव गेसूपुर थाना सिकंदराबाद, श्रीराम निवासी गांव सूरजपुर टीकरी थाना औरंगाबाद, नेत्रपाल निवासी गांव रौंडा थाना जहांगीराबाद, जयनारायण उर्फ जैना, मदनलाल, आनंदी, रामनाथ, अनिल निवासी गांव सीसई थाना पाली मुकीमपुर थाना अतरौली जनपद अलीगढ़, सुभाष सिंह यादव निवासी गांव गोकुलपुर थाना रामघाट, करू निवासी गांव बेनी नगला थाना डिबाई, हरप्रसाद, सालिग, आशाराम, राधे और रविंद्र निवासी गांव सीसई थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ हैं।
विज्ञापन

37 अलग-अलग वर्ग के माफिया चिन्हित किए गए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इनकी संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें