फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध उगाही के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध उगाही के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। अवैध उगाही और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मुकर्रम इंटर कॉलेज पहासू के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर प्रबंधक ने कार्रवाई कर दी है। तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर प्रबंधक ने मामले में जांच कराई थी, जिसमें प्रधानाचार्य पर लगे आरोप सहीं पाए गए। प्रबंधक द्वारा पूरे मामले में डीआईओएस को अवगत करा दिया गया है।
मुकर्रम इंटर कॉलेज पहासू के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पर गत दिनों अवैध उगाही के आरोप लगे थे। इसके अलावा प्रधानाचार्य का व्यवहार भी अपने स्टाफ के प्रति ठीक नहीं था। स्टाफ के साथ कई बार वह अभद्रता भी कर चुके थे। इसकी काफी शिकायतें प्रबंधक को मिल रही थीं। गत दिनों प्रधानाचार्य पर अवैध उगाही के आरोप भी लगे थे। मामले की शिकायत डीआईओएस को मिली तो उन्होंने प्रबंधक को जांच के आदेश दिए थे। बताया गया कि विद्यालय के प्रबंधक अखलाक बेग द्वारा जब मामले में जांच कराई गई तो प्रधानाचार्य पर लगे आरोप सहीं पाए गए। डीआईओएस के आदेश पर प्रबंधक ने कार्रवाई करते हुए अब कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रबंधक द्वारा मामले की पूरी रिपोर्ट डीआईओएस आरके तिवारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। प्रधानाचार्य की शिकायतें मिली थी। जांच में वह दोषी पाए गए हैं। प्रबंधक द्वारा उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट मिल गई है। जनपद के माध्यमिक स्कूलों में इस प्रकार की शिकायतें आती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रधानाचार्य इसका ध्यान रखें।
- आरके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें