फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अस्पताल में नौकरी लगवाने को लेकर ठगी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। एक फर्जी कंपनी तैयार कर सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने को लेकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें जटिया अस्पताल में कार्यरत चौकीदार ने कुछ लोगों से नौकरी लगाने के लिए रुपये एंठे थे। पीड़ित लोगों ने मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश सिंह को सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


खुर्जा निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि खुर्जा में गियोर टेक्नो इन्फ्रा नाम की कंपनी में नौकरी के लिए संपर्क किया था। कंपनी के संचालक (जटिया अस्पताल के सुरक्षाकर्मी) ने उनको एक लाख रुपये देने के लिए कहा, इस पर उनकी नौकरी सरकारी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड पर लगाई जानी थी। इसके लिए मार्च माह में संविदा पर भर्ती कराने का आश्वासन दिया गया। ऐसे में पीड़ित के परिजनों ने ऋण लेकर एक लाख रुपये की व्यवस्था की और आरोपी कंपनी के संचालक को रुपये दे दिए।
इस पर पीड़ित की नौकरी स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले अस्पताल में लगवा दी गई।

इसी तरह खुर्जा में रहने वाली मधुबाला, ममता देवी, पुष्पा देवी, अखलेश देवी, अंकित, सीमा देवी, शुभम, गुड्डन, आरती गुप्ता समेत 15 से 17 लोगों से एक से डेढ़ लाख रुपये एंठे गए थे। इसमें एक पीड़ित महिला के पति ने रुपये वापस नहीं लाने पर घर से निकालने की धमकी दी है, जो भयभीत है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी भर्ती मार्च से मई माह के बीच हुई थी। अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनको कार्यकाल पूरा होने का नोटिस दे दिया गया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के संचालक (जटिया अस्पताल के सुरक्षाकर्मी) से संपर्क किया तो उसने उल्टा पीड़ितों की धमकाना शुरू कर दिया। इसमें एक भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी से भी ठगी की है।
विज्ञापन


एक साल के टेंडर के बीच में कराई भर्ती
सीएमओ का कहना है सुरक्षाकर्मी का टेंडर आउट सोर्सिंग कंपनी के माध्यम से होता है। इसका टेंडर 6 अगस्त 2023 से 6 अगस्त 2024 तक था। इसमें कुछ कर्मचारियों की भर्ती बीच अवधी में ही कराई गई, जिनका समय पूरा होने पर उनका कार्यकाल पूरा हो गया। इसमें कुल 76 लोग थे। अब नए लोगों की भर्ती होगी।

-
मामले की जानकारी मिली है। रुपये लेकर भर्ती कराना गलत है। इस संबंध में सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ

किसी भी विभाग में रुपये लेकर भर्ती कराना गलत है। इसमें विभाग और अधिकारी की छवि खराब होती है। मामले में संबंधित विभाग के लोग जांच कर रहे हैं। आरोप सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी- दुर्गेश सिंह, एसडीएम खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें