फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में निर्माणाधीन गुरुकुल की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में निर्माणाधीन गुरुकुल की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, दस घायल
विज्ञापन

जहांगीरपुर। गोविला गांव में रविवार रात को निर्माणाधीन गुरुकुल की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। पांच बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए, इनमें से तीन की हालत गंभीर है। मौत का शिकार हुआ बच्चा झारखंड का मूल निवासी था। सोमवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजन बच्चे के शव को घर ले गए।
वृंदावन की नेतिया संस्था की ओर से जहांगीरपुर क्षेत्र के गोविला गांव में नेतिया पाठशाला गुरुकुल का निर्माण कराया जा रहा है। अभी केवल तीन कच्चे कमरे बनाए गए थे, जिनपर टीनशेड पड़ी हुई थी। इसका संचालन दिल्ली के शाहदरा निवासी रंजीत यादव, राजेंद्र और बिहार के मुंगेर निवासी शशिकांत कर रहे हैं। गुरुकुल की शुरुआत से पहले रविवार को यहां पर रामकथा का आयोजन किया गया था। दो दिन पहले वृंदावन गुरुकुल से 10-12 बच्चे और शशिकांत आए थे। रविवार शाम को रामकथा चल रही थी। शशिकांत रामकथा सुना रहे थे, इस दौरान गुरुकुल के सभी बच्चे और 15-16 ग्रामीण मौजूद थे। तभी रात करीब आठ बजे तेज आंधी शुरू हो गई। इस बीच बिजली भी गुल हो गई। आंधी से कथा स्थल के बाहर के कमरे की दीवार टूटकर गिर गई। आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सभी लोग जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे थे। दीवार और टीन शेड गिरने से झारखंड के रांची के थाना अनगढ़ा निवासी चंदन वेदिया (14) और चार अन्य बच्चे उसके नीचे दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को झाझर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मामूली रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद वृंदावन भेज दिया गया है।
ये हैं घायल
वृंदावन गुरुकुल से आए बच्चों में पश्चिम बंगाल निवासी श्याम सुंदर (12), जम्मू कश्मीर निवासी जगतगुरु (12), बिहार निवासी आयुष तिवारी (13), श्रवण कुमार (13) घायल हुए हैं। गुरुकुल के बच्चों के अलावा जहांगीरपुर के गोविला गांव निवासी दिव्यांश, कंचन सिंह, अंजलि, गंभीर सिंह, अनिकेत, लक्ष्मी भी घायल हुए हैं।
60 साल के बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी टूटी
हादसे में 60 वर्षीय अमरपाल सिंह की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, जिनको बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कंचन के पैर और लक्ष्मी के हाथ की हड्डी टूटी है।
मिट्टी की चिनाई से तैयार कर दिए थे कमरे
ग्रामीणों का आरोप है कि मकान के कमरों में मिट्टी से चिनाई की जा रही थी। इस कारण दीवार काफी कमजोर थी। यदि इसमें बच्चे रह रहे होते तो ज्यादा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

पंजीकृत नहीं था गुरुकुल
सीओ खुर्जा संग्राम सिंह ने बताया कि गुरुकुल के रूप में उक्त भवन का पंजीकरण नहीं हुआ था। इसका निर्माण दिल्ली के शाहदरा निवासी राजेंद्र व रंजीत यादव और बिहार निवासी शशिकांत की ओर से कराया जा रहा था। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें