फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: 121वीं रैंक पाकर देवीपुरा के उत्तम भारद्वाज ने पास की आईएएस की परीक्षा, कहा- पिता बिना मुश्किल था मुकाम

Mon, 30 May 2022 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उत्तम भारद्वाज ने बताया कि यह सफलता पहली बार परीक्षा देकर पाई है। इस परीक्षा में 121वीं रैंक मिली है। वहीं, दूसरी ओर उत्तम की इस उपलब्धि पर माता-पिता को नाज है। उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों को दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के मोहल्ला देवीपुरा के रहने वाले उत्तम भारद्वाज ने आईएएस की परीक्षा पास कर ली है। उनकी इस उपलब्धि पर घर में खुशी का माहौल है। परिजनों को बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है। उत्तम वर्तमान में दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


आईएएस बनने वाले उत्तम भारद्वाज के पिता नवीन कुमार शर्मा विद्युत विभाग में अधीशासी अभियंता हैं और वह इस समय जिला मुरादाबाद में तैनात हैं। जहां पर वह अपनी पत्नी सुधा शर्मा और 12वीं कक्षा में अध्ययनरत पुत्र शिवांग भारद्वाज के साथ रह रहे हैं।

उत्तम भारद्वाज ने बताया कि यह सफलता पहली बार परीक्षा देकर पाई है। इस परीक्षा में 121वीं रैंक मिली है। वहीं, दूसरी ओर उत्तम की इस उपलब्धि पर माता-पिता को नाज है। उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों को दिया है। उसका कहना है कि मेरे पिता यदि सहयोग नहीं करते तो शायद ही इस मुकाम को हासिल कर पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें