फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में गिरा मासूम, मौत

विज्ञापन
मृतक सन्नी का फाइल फोटो। - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन

पहासू। लोधी नगर मोहल्ला स्थित निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने दादा के साथ मंगलवार शाम उस क्षेत्र में बकरी चराने गया था। खेलते समय वह सेप्टिक टैंक में जा गिरा।
लोधीनगर मोहल्ला निवासी नानक चंद मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। उसके परिजन मोहल्ले में ही बकरी पालन का काम करते हैं। नानक चंद ने बताया कि मंगलवार शाम को उसका पांच साल का बेटा सनी अपने दादा फकीर चंद के साथ बकरी चराने गया था। मोहल्ले के पास स्थित ईदगाह के सामने एक कॉलोनी का निर्माण हो रहा है। इसमें अभी मकान बन रहे हैं। झाड़ियों में फकीर चंद बकरी चरा रहा था। इसी दौरान सनी से उसकी नजर हट गई। थोड़ी देर बाद देखा कि सनी आसपास नहीं था। परिवार के लोग मोहल्ले में बच्चे को ढूंढने लगे लेकिन वह कहीं नहीं मिला। तभी ईदगाह के पास बन रही कॉलोनी में एक निर्माणधीन मकान के पास बच्चे की चप्पल मिली। वहां मकान में सेप्टिक टैंक बना हुुआ था, जिसमें पानी भरा था। परिजनों ने टैंक में डंडा मारा तो उसमें बच्चे का शव मिला। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाबा का दुलारा था सनी
परिजनों ने बताया कि सनी अपने बाबा फकीर चंद का लाडला था। वह पूरे दिन उनके साथ ही रहता था। सुबह-शाम बकरी चराने के लिए वह उनके साथ ही जाता था। मंगलवार शाम को सर्दी होने कारण बाबा मना कर रहे थे लेकिन वह पीछे-पीछे दौड़कर चला गया था। सनी की मौत के बाद फकीर चंद बेसुध हैं।
विज्ञापन

खुले पड़े सेप्टिक टैंक से हादसों का खतरा
घटनास्थल के पास प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत कॉलोनी बनी हुई है। वहां भी निर्माणधीन मकान हैं, जिनमें सेप्टिक टैंक बनाए गए हैं। बारिश के दिनों में इनमें पानी भर जाता है। ऐसे में हादसों का खतरा यहां भी बना हुआ है।
मामले की जानकारी मिली थी। निर्माणधीन मकानों की ओर कोई बच्चा न जाए, इसके लिए सूचना बोर्ड लगाया जाएगा। - अरविंद कुमार मिश्रा, ईओ नगर पंचायत, पहासू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें