बुखार से मृतक योगेंद्र का फाइल फोटो
अहार/ऊंचागांव। अहार क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुखार से पीड़ित इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम को भेजने की बात कही है।
गांव जटपुरा निवासी ब्रह्मपाल सिंह का 18 वर्षीय पुत्र योगेंद्र सिंह इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों के अनुसार योगेंद्र को एक सप्ताह पूर्व बुखार हुआ। शुरुआत में उसका उपचार गांव के ही एक झोलाछाप से कराया गया। मंगलवार को अचानक पेट में दर्द होने पर उसे जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहांगीराबाद सीएचसी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाते समय सहकारी नगर के पास योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। पिता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि बेटा योगेंद्र 12वीं कक्षा का छात्र होने के साथ-साथ एथलेटिक्स का खिलाड़ी था। वह एक प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा हुआ था।
बुखार से छात्र की मौते की जानकारी मिली है। टीम को गांव में जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ