फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शॉर्ट सर्किट से फुंका केबल, तीन की अधूरी हुई डायलिसिस

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के डायलिसिस यूनिट के कक्ष में शॉर्ट सर्किट से फुंके वायर। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय परिसर में पीपीपी मॉडल के तहत बनी डायलिसिस यूनिट में बृहस्पतिवार शाम शॉर्ट सर्किट से केबिल फुंक गई। एक युवक ने केबिल में आग लगती देख कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद आग बुझाने वाले सिलेंडर से काबू पा लिया गया। हालांकि इस बीच तीन मरीजों को अधूरी डायलिसिस के बीच घर जाना पड़ा।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय परिसर में बने डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन 12 मरीजों की तीन शिफ्ट में डायलिसिस की जाती है। बृहस्पतिवार सुबह पहली और दूसरी शिफ्ट में चार-चार मरीजों की डायलिसिस की गई। दोपहर करीब पौने तीन बजे लुहारली निवासी 45 वर्षीय मोनिका और जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय राजकुमार व 55 वर्षीय सुखपाल की डायलिसिस शुरू हुई। यह चार घंटे तक होनी थी, लेकिन 4.15 बजे शॉर्ट सर्किट होने पर डायलिसिस मशीन बंद हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी यश शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के पास खड़ा होकर किसी परिचित से बात कर रहा था। इसी दौरान केबिल बक्सा के पास चिंगारी देख मौके पर गया तो डायलिसिस कक्ष के अंदर से धुंआ निकलता हुआ मिला। कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाया। डायलिसिस यूनिट के कर्मचारियों का कहना हैै कि केबिल फुंकने से उठे धुंए को देख मरीजों को सकुशल बाहर निकाल घर भेज दिया गया। साथ ही इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दे दी है। कंपनी के अधिकारियों ने तत्काल लाइन को सही कराने की बात कही है। इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

Iडायलिसिस यूनिट में लगे बिजली के केबिल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जिसे समय रहते बुझा दिया गया। डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI

जिला चिकित्सालय के डायलिसिस यूनिट के कक्ष में शॉर्ट सर्किट से फुंके वायर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें