फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन सम्मानित

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में प्रदेशभर में कर्त्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद किया गया। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में एसएसपी ने शहीदों की विधवाओं को शॉल और चैक देकर सम्मानित किया।मंगलवार सुबह आठ बजे पुलिस लाइन स्थित शहीद पार्क में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा ने शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अशोक कुमार शुक्ला मौजूद रहे। इसके बाद कृष्णा नगर निवासी पुलिसकर्मी अलाउद्दीन और शिकारपुर निवासी नवीन चौधरी के परिजनों को शॉल और चैक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसलिए मनाते हैं
‘पुलिस स्मृति दिवस’ उन वीर शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने 21 अक्तूबर वर्ष 1959 में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संपूर्ण राष्ट्र की रक्षा के निमित्त अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। यह ऐतिहासिक शौर्यगाथा 55 वर्ष पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें