फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार से युवती को उठाने की कोशिश

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम बाजार से लौट रही युवती को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर पब्लिक ने एक युवक को दबोच लिया, लेकिन दूसरा भाग गया। पकड़े युवक को लोगों ने जमकर पीटा। पुलिस उसे थाने ले आई। बाद में युवक के माफी मांगने और युवती के कहने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खुर्जा गेट चौकी क्षेत्र में कुछ लोग एक युवक को पीट रहे हैं। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह वहां पहुंच गए। लोगों ने बताया कि मोहल्ले की एक युवती बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। घर के पास ही बाइक सवार दो युवक आए और युवती को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। युवती ने शोर मचाया तो पब्लिक ने एक युवक को दबोच लिया और जमकर पीटा। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक को थाने ले आई। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक युवती को अगवा करने आया था। युवती उसकी बहन की दोस्त है। बाद में युवती के कहने पर उसे छोड़ दिया गया।

छात्रा से छेड़खानी कर मनचले भागे
खुर्जा। कालेज रोड पर मंगलवार को ट्यूशन से लौट रही छात्रा से बाइक सवार मनचले ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि छात्रा के शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। व्यापारियों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से मनचलों के हौंसले बुंलद हैं। पुलिस ने कालेज रोड पर जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें