फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युग निर्माता थे भगवान परशुराम: शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम

Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चाणक्य विचार मंच की ओर से एक होटल में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज मुख्य वक्ता के रुप में रहे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम युग के निर्माता रहे हैं। चाणक्य की भी ऐसे ही महापुरुषों में गिनती होती है। दोनों ने ही अपने युग की विषम परिस्थितियों में अपनी संघर्षमय भूमिका से समाज का मार्गदर्शन किया है। इसके अलावा राक्षसी प्रवृतियों का समूल नाश भी किया है।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश दत्त ने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग से समाज का उत्थान होता है। जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर विजेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी जातियों के महापुरुषों की जयंती मनाई जाए, ताकि सभी लोगों में परस्पर भाईचारा पैदा हो। मौके पर पूर्व एमएलसी डॉ. सतीश शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस देवदत्त शर्मा, चाणक्य विचार मंच के क्षेत्रीय सहसंयोजक मुकेश चंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल, पूर्व राजस्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी, शिकारपुर नगरपालिका अध्यक्षा राजबाला सैनी, अनिरुद्ध शास्त्री, दुलीचंद सैनी, देवेंद्र सिंह लोधी, भूपेंद्र गौड़, मुकेश शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, बिशन दत्त, उमेश शर्मा, अखिलेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें