फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का बेटा अवैध शराब के साथ बंदी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद/ककोड़। ककोड़ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते दो लोगों को दबोचा है। इसमें से एक यूपी पुलिस में तैनात सिपाही का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की 12 पेटी शराब और ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है।
विज्ञापन

नगला केसरी गेट के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को रुकने का इशारा किया, चालक ने स्पीड बढ़ा दी। कुछ दूर पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर ट्रैक्टर में हरियाणा ब्रांड की 12 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम सोनू पुत्र विजयपाल, नवीन पुत्र भगवान सिंह बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक नवीन के पिता यूपी पुलिस में सिपाही हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें