फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए मारामारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दीपावली पर भी रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों के दावे झूठे निकले। रविवार को सुबह से ही शहर की गैस एजेंसियों पर कस्टमरों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर प्रशासन ने पहले ही एजेंसियों का अलर्ट किया था कि कस्टमरों को सिलेंडर के लिए परेशानी न उठानी पड़े। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन एजेंसी संचालकों ने एक न सुनी। दिल्ली रोड कालाआम स्थित धर्म गैस एजेंसी पर रविवार सुबह से ही उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर लेने और बुकिंग के लिए लाइन लगानी शुरू कर दी। दोपहर तक यही स्थिति रही। वहीं इंडेन गैस कंपनी की एजेंसी का अवकाश होने से कस्टमर परेशान रहे। सिलेंडर के लिए पहुंचे अनिल कुमार, शारदा सिंह, अशोक सिंघल ने बताया कि होम डिलीवरी नहीं दी जा रही है। यहां गोदाम पर आने पर भी सिलेंडर नहीं मिला। पूनम पालीवाल, ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, आलोक शर्मा, मोहम्मद जाहिद आदि ने बताया कि सुबह से ही लाइन में लग गए थे।
जिलापूर्ति अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एजेंसियों को त्योहार के लिए कस्टमरों को समय से सिलेंडर की डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें