औरंगाबाद। क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान किए जाने की शिकायत पर एसडीएम रामभरत तिवारी ने मंगलवार को सहकारी संघ के गेहूं क्रय केंद्र पर छापा मारा। केंद्र प्रभारी के मौके पर ने मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। भुगतान और गेहूं का बारदाना न होने पर कर्मचारियों की क्लास ली। उधर किसानों ने 50 किलो गेहूं के स्थान पर दो किलो ज्यादा गेहूं तोलने की शिकायत एसडीएम से की।
एसडीएम के छापे के दौरान गेहूं क्रय केंद्र पर न तो खरीददारी की जा रही थी और न ही वहां बारदाना उपलब्ध था। गेहूं का भुगतान की भी उपलब्धता नहीं थी। गेहूं खरीद केंद्र पर प्रभारी के न मिलने से एसडीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम ने बताया कि गेहूं के बोरों का उठान न होने से करीब 1000 बोरा गेहूं क्रय केन्द्र पर पड़ा हुआ है। एसडीएम ने केंद्र संचालक को चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि खाद एवं विपणन अधिकारी को इस बारे पत्र लिखा जाएगा। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी का भी औचक निरीक्षण किया। यहां तीन डॉक्टर नदारद मिले।