फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: थाना समाधान दिवस में 72 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/जहांगीराबाद। जनपद के सभी 28 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहांगीराबाद थाने पर डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। सभी थानों पर कुल 112 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इसमें से 72 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने शनिवार को थाना जहांगीराबाद में आयोजित थाना दिवस में नौ फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भूमि संबंधित विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों से उनके राजस्व ग्रामों में भूमि पैमाइश संबंधित वादों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि पैमाइश के लिए स्थाई बिंदु से पैमाइश कर वादों का निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम नवीन कुमार, सीओ डॉ.अनूप कुमार, प्रभारी निरीक्षक महेंद्र त्रिपाठी व कई चौकियों के इंचार्ज व विभिन्न गांवों के लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक फरियादी छतारी थाने पर पहुंचे, जहां 16 शिकायतें आईं। आठ का निस्तारण किया गया। स्याना कोतवाली 11 शिकायतों में से सिर्फ छह का निस्तारण किया जा सका। कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, अगौता थाने पर दो-दो शिकायतें पहुंची। जिनका शत प्रतिशत निस्तारण हुआ। औरंगाबाद थाने पर छह में से चार, सिकंदराबाद में चार में से तीन, गुलावठी में सभी छह, चोला में सभी चार और ककोड़ में सभी तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। खानपुर, नरौरा और रामघाट थाने पर कोई फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। दोपहर को यहां से अधिकारी वापस लौट गए। जबकि, नरसेना थाने पर चार में से दो, बीबीनगर में तीन में से एक, खुर्जा नगर में चार में से दो, खुर्जा देहात में दो में से एक, अरनिया में भी दो में से सिफ एक शिकायत का निस्तारण हुआ। जहांगीरपुर थाने पर आए एक मात्र फरियादी की शिकायत का निस्तारण हुआ। शिकारपुर थाने पर पांच में से तीन, सलेमपुर में सात में से चार, पहासू में तीन में से दो, अहमदगढ़ में सभी तीन, अनूपशहर में सात में से चार, अहार में एक, डिबाई में दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें