फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मुआवजा दिए अधिग्रहित जमीन कब्जाने पर होगा आंदोलन : किसान

विज्ञापन
किसान महापंचायत में मौजूद किसान।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिकंदराबाद। चोला औद्योगिक क्षेत्र के लिए मुआवजा दी गई अधिग्रहित भूमि पर शासन के कब्जा लिए जाने के आदेश के विरोध में क्षेत्र के गांव सराय दुल्हा में चोला किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में किसानों ने अधिग्रहित की गई जमीन बिना मुआवजा दिए कब्जा करने पर आंदोलन करने की बात कही।
विज्ञापन


पंचायत में चोला किसान समिति के संयोजक अजीत सिंह दोला व उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि यूपीएसआईडीसी ने चोला औद्योगिक क्षेत्र के लिए क्षेत्र के दस गांवों की भूमि को अधिग्रहित किया था। अधिग्रहित की गई भूमि के जितने भाग का मुआवजा दिया जा चुका है। शासन ने प्रशासन को उसपर कब्जे लिए जाने के निर्देश दिए हैं। जबकि किसानों को भूमि अधिग्रहण की नई नीति के अनुसार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा नहीं दिया गया है। कानूनी प्रक्रिया को भी पूरा नहीं किया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। किसानों को भूमि पर कब्जा देने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन वह नई नीति के अनुसार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा चाहते हैं। यदि बलपूर्वक कब्जा लेने का प्रयास किया तो किसान आंदोलन करेंगे। बताया कि जबरन कब्जा किए जाने के खिलाफ किसानों की सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक लक्ष्मीराज सिंह से वार्ता हुई। उन्होंने यूपीएसआईडीसी के एमडी से वार्ता के लिए 25 जून में लखनऊ का समय निश्चित किया था। कहा कि अफसर चोला में आकर किसानों से वार्ता करें। किसान लखनऊ नहीं जाएंगे। चोला क्षेत्र की भूमि का फैसला चोला में ही होगा। पंचायत में किसान नेताओं ने कहा कि अफसर किसानों को धमकाना बंद करें। कुछ अफसर किसान और सरकार के बीच रुकावट पैदा कर रहे हैं और सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। अफसरों की निष्क्रियता के कारण ही किसानों का प्रकरण इतने वर्षों से लंबित है। पंचायत में चोला संघर्ष समिति के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, रविंद्र सिंह प्रधान, मास्टर बथुआ सिंह यादव, राम कैलाश प्रधान, राकेश सिंह यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव, ठाकुर उदल सिंह, रोहतास सिंह, चौधरी निरंजन सिंह, चौधरी मोनू सिंह, चौधरी भंवर सिंह, पूर्व प्रधान, ठाकुर प्रेमपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, ठाकुर राकेश सिंह, प्रकाश पहलवान, कैप्टन चंद्रभान सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें