फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वॉलीबॉल और खो-खो में देशभर के 617 खिलाड़ी लेंगे भाग

विज्ञापन
खुर्जा के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को 36वीं राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल और खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न प्रदेशों के 617 खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्य अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि 30 सितंबर तक प्रतियोगिता होगी। इसमें बालक व बालिका वर्ग में उम्र के अनुसार टीमों का विभाजन होगा। इसमें दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, जयपुर और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की टीम शामिल हैं। साथ ही सभी स्कूलों की टीम के साथ 72 संरक्षक आचार्य, 30 निर्णायक मंडल और चार अखिल भारतीय अधिकारी शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय कार्यकारिणी विद्या भारती के सदस्य जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि पहले दिन उत्तर क्षेत्र, राजस्थान, मध्य क्षेत्र, पूर्वी उत्तर क्षेत्र आदि की टीमों के बीच वाॅलीबाॅल का मुकाबला हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक बनारसी दास, प्रदीप गुप्ता, दुर्ग सिंह, रमेश चंद्र पांडेय, डाॅ. ओपी सिंह, राकेश बंसल, रामकिशन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें