फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलाई जाएंगी 50 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए बुलंदशहर से 20 और खुर्जा व सिकंदराबाद से 15-15 रोडवेज बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

17 व 18 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा में जिले के 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, जिले में परीक्षा संपन्न कराने के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें जिले के साथ अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे तो यहां से काफी संख्या में अभ्यर्थी अन्य जनपद भी जाएंगे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को परेशानी न हो इसके लिए उप्र परिवहन निगम ने बसों के संचालन की योजना बनाई हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बुलंदशहर से 20 तो खुर्जा व सिकंदराबाद से 15-15 रोडवेज बसों का संचालन अभ्यर्थी के लिए किया जाएगा। इसमें कुछ बसों का संचालन रोडवेज बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक तो कुछ का अन्य जनपदों से आने व जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए होगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें