फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह के समय फिर छाया कोहरा, फिर निकली धूप

विज्ञापन
मंगलवार की सुबह छाए काेहरे के बीच हाईवे से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के बीच मंगलवार की सुबह एक बार फिर कोहरा छा गया। इसके बाद निकली धूप ने राहत दी। पूरा दिन हल्के बादल छाए रहे। इससे बारिश की संभावना बरकरार बन रही। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम के बीच आंकड़े गड़बड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से बादल छाने के बीच सुबह हल्का कोहरा और उसके बाद धूप निकल रही है। वहीं, मंगलवार की सुबह लोग नींद से जागे तो मौसम साफ था, लेकिन करीब छह बजे अचानक कोहरा छाने लगा, जो देखते ही देखते घने कोहरे में बदल गया। कोहरे का असर नौ बजे के बाद तक रहा। इस दौरान वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद निकली धूप से सभी ने राहत दी, लेकिन हल्के बादल भी छाए रहे। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 55 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम के बीच आंकड़ों का गणित भी गड़बड़ा रहा है। अब यह साफ नहीं किया जा सकता कि बारिश होगी या नहीं। इस समय तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें