फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऑनलाइन ठगी के 21 लाख में से 17.82 लाख वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आबकारी निरीक्षक की पत्नी के खाते से की गई 21 लाख की ठगी में पुलिस ने 17.82 लाख रुपये वापस कराए हैं। बताया जा रहा है कि ठगी के तत्काल बाद पुलिस ने संबंधित बैंक खाते को फ्रीज कर दिया था, इसके चलते साइबर ठग उक्त धनराशि को अन्य खातों में नहीं भेज पाए।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि नौ जनवरी 2024 को आबकारी विभाग के सदर निरीक्षक दिलीप वर्मा ने शिकायत देकर बताया था कि उनकी पत्नी और मां के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 21,05,225 रुपये का फर्जीवाड़ा कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो पाया कि आरोपियों ने थर्ड पार्टी एप के खाते में उनकी धनराशि ट्रांसफर कर ली थी। इसके चलते पुलिस ने तत्काल थर्ड पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करा दिया। एसएसपी ने बताया कि संबंधित खाते में बड़ी धनराशि आरोपियों ने एकत्रित की थी। अब कोर्ट के आदेश पर ठगी की धनराशि में से 17,82,378 रुपये की रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई है। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन, पासवर्ड समेत अन्य गोपनीय जानकारी न दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें