फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तकनीकि निदेशक ने अफसरों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर तकनीकी निदेशक ने अफसरों को लगाई फटकार
विज्ञापन


बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के टीडी (टेक्नीकल डायरेक्टर) ने समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान योजनाओं में लक्ष्य और प्राप्ति में काफी अंतर पाए जाने पर अफसरों को जमकर फटकार लगाई। टीडी ने अफसरों को शीघ्र योजनाओं का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के तकनीकी निदेशक अरविंद राजवेदी ने सोमवार की शाम जिले का दौरा किया। इस दौरान टीडी ने हाइडिल कालोनी में अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। टीडी ने योजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया कि अफसर योजनाओं को पूरा करने से काफी पीछे हैं। इस दौरान तकनीकी निदेशक ने सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन जारी करने, प्रत्येक घर को बिजली देने, बिजली सप्लाई, डिस्कनेक्शन, राजस्व वसूली की समीक्षा की। 50 हजार से अधिक घरों में अभी तक बिजली न पहुंचाए जाने पर टीडी ने अफसरों को फटकार लगाते हुए शीघ्र लक्ष्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर बैठक में चीफ इंजीनियर, तीनों एसई व एक्सईएन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें