फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संविदा कर्मचारियों को गैर जनपद तैनात करेंगे बिजली अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब संविदा कर्मचारियों को गैर जनपद तैनात करेंगे बिजली अफसर
विज्ञापन


बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारियों को अब उनके गृह जनपद में तैनात नहीं किया जाएगा। बिजली चोरी रोकने के लिए कदम उठाते हुए पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन ने अफसरों को आदेश दिए हैं। अफसर आदेशों का पालन कराने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन में अभी तक संविदा या ठेका कर्मचारियों को गृह जनपद में तैनात किया जाता रहा है। संविदा कर्मचारियों पर आरोप लगता रहा है कि वह बिना किसी भय के बिजली चोरी कराते हैं। साथ ही कई बार संविदा कर्मचारी अवैध वसूली, अवैध रूप से लाइन बनाने आदि कार्य में लिप्त पाए गए हैं। अब पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन ने बिजली चोरी रोकने व विभाग को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन आलोक कुमार ने अफसरों को आदेश जारी करते हुए गैर जनपद के कर्मचारियों को संविदा या ठेका पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गृह जनपद वाले कर्मचारियों को विभाग में न रखने के आदेश दिए हैं। चेयरमैन ने अफसरों को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही आदेशों का पालन नहीं किया गया तो अफसर भी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। पावर कॉरपोरेशन एसई रणजीत सिंह यादव ने बताया कि चेयरमैन के आदेश प्राप्त हुए हैं। आदेशों के पालन के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें