फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘15 के बाद एसडीएम कार्यालय में भरेंगे गन्ना’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘15 के बाद एसडीएम कार्यालय में भरेंगे गन्ना’
विज्ञापन

- साबितगढ़ शुगर मिल बंद होने पर भड़के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/बीबीनगर।
साबितगढ़ शुगर मिल के बंद होने के साथ ही गन्ना किसानों में हड़कंप मच गया है। किसान खेतों में खड़े गन्ने को लेकर परेशान हैं। भाकियू के मेरठ मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि मिलें किसानों का बचा गन्ना नहीं लेंगी तो 15 मई के बाद किसान संबंधित तहसीलों के एसडीएम कार्यालय में अपना गन्ना रखेंगे।
बृहस्पतिवार को बीबीनगर में भाकियू के नगराध्यक्ष गंगा सिंह लोधी के आवास पर हुई बैठक में भाकियू के मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि गन्ने को लेकर किसानों व प्रशासन के बीच कई बार बैठक हुई है। बैठक में जिलाधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों के एक-एक गन्ने को लेने का वादा किया था। अब जिले की साबितगढ़ शुगर मिल ने शासनादेशों को ठेंगा दिखाते हुए बुधवार को मिल बंद करने की घोषणा कर दी। शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है और खेतों में किसानों का गन्ना भी काफी मात्रा में खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का काम तेजी से खत्म कराना होगा। यदि जिले के किसानों का गन्ना शुगर मिलें लेने से मना करती हैं तो आगामी 15 मई से किसान संबंधित तहसीलों में गन्ना भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश सचिव कैप्टन बिशनपाल सिंह सिरोही ने कहा कि यूनियन शासन प्रशासन की दुश्मन नहीं है। किसान यूनियन जिले के किसानों के साथ है। यदि जिले की कोई भी शुगर मिल किसानों का शोषण करती है तो भाकियू इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगी। इस दौरान ओमपाल सिंह, ग्रीस लोधी, अजय बैनीवाल, सुधीर शर्मा, राजू शर्मा, दिलशाद, नरेंद्र सिंह निसुर्खा, बिरेंद्र सिंह पूनिया, सरदार सिंह और बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें