फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फीसदी से अधिक दिव्यांग हैं तो बनवाएं पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
40 फीसदी से अधिक
विज्ञापन

दिव्यांग हैं तो लें पेंशन
- जिले में 15435 दिव्यांग पा रहे हैं सरकार से प्रति माह 500 रुपये पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब 40 फीसदी से अधिक कोई भी दिव्यांग पेंशन से वंचित नहीं रहेगा। ऐसे दिव्यांग जल्द से जल्द अपना आवेदन कर पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में संचालित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर भरा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 15435 दिव्यांग पेंशन पा रहे हैं। ये लाभार्थी 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग हैं। इनको प्रति माह 500 रुपये के हिसाब से सरकार पेंशन दे रही है। नए शासनादेश के मुताबिक, जिले में 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग पेंशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस आदेश के तहत विभागीय अफसरों ने ऐसे दिव्यांगों से आह्वान किया है कि वह जल्द से जल्द अपना आवेदन कर पेंशन के पात्र बनें। आवेदनकर्ता को अपना 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता का सर्टिफिकेट, आय प्रमाणपत्र, आधार नंबर, बैंक पासबुक की छायाप्रति और ग्राम सभा का प्रस्ताव देना होगा। प्रदेश सरकार के इस आदेश का पालन करने के लिए डीएम अनुज कुमार झा ने भी विभागीय अफसरों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेश प्रसाद का कहना है कि आवेदन प्राप्त होते ही पात्र पाए जाने पर संबंधित दिव्यांग की पेंशन शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें